उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र के ग्राम एकसार में बीती रात मुहर्रम जुलूस के दौरान हुए बवाल के बाद शनिवार को भी तनाव व्याप्त रहा। हालांकि गांव में चप्पे-चप्पे पर कई थानों की पुलिस व क्यूआरटी टीम मौजूद रही और बवालियों से निपटने को एहतियातन पूरे दिन जमी रही। इधर बवाल के बाद दोनों पक्षों के बीच उभांव थाना में घंटों पंचायत होती रही। दोनों पक्ष किसी भी तरह के लिखित कार्रवाई से बचते रहे। मामले की गम्भीरता को देख पुलिस ने दोनों पक्षों से 10 लोगो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय एसडीएम बिल्थरारोड में चालान किया लेकिन मा. न्यायालय ने सभी को न्यायिक अभिरक्षा में 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया। और इसमें 11 अन्य के विरुद्ध भी चलानी रिपोर्ट भेजा है।
पथराव से गांव के अवधेश गिरी के मकान के खिड़की के कई शीशा भी टूट गए। जिससे गांव में साम्प्रदायिक तनाव की स्थिति बन गई। एक पक्ष ने ताजिया ले जाने से इंकार कर दिया। जिससे स्थिति और भी तनावपूर्ण हो गई। सूचना मिलते ही तत्काल उभांव थाने के निरीक्षक राजेश कुमार सिंह दलबल के साथ पहुंचे और कई थानों की पुलिस के मदद से तत्काल स्थिति को नियंत्रित किया। उभांव इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को देने के बाद दोनों समुदाय को समझाकर किसी तरह से ताजिया जुलूस निकलवाने में सफलता पा लिया।
दोनों पक्ष की ओर से पुलिस ने शांति भंग की आशंका में बनारसी पुत्र स्व० केदार तुरहा, पप्पू पुत्र साहब प्रसाद, जनार्दन उर्फ झिन्गा पुत्र केदार, रवि पुत्र मारकण्डेय, मारकण्डेय पुत्र केदार, भोलू पुत्र हरेन्द्र, अकबर अली पुत्र सुलेमा, अतहर पुत्र अकबर, जमशेद पुत्र रमजान, सलाम पुत्र लल्लन कुरैशी निवासी गण ग्राम एकसार थाना उभाँव को 151/107/116 सीआरपीसी के तहत चलान किया गया है। तथा 11 अन्य की तलाश जारी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…