रूपेंद्र भारती
घोसी /मऊ :घोसी नगर के मझवारा मोड़ से रघौली को जाने वाली सड़क को एक सप्ताह पूर्व सड़क की चौड़ीकरण करते समय सड़क को खोदकर गिट्टी एवं मिट्टी गिराकर छोड़ देने से आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । जिससे लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है । लोगों ने मांग किया है कि जनहित में जल्द से जल्द सड़क का निर्माण किया जाये अन्यथा व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जायेगा ।
घोसी नगर के मझवारा मोड़ से रघौली को जाने वाली एक किलोमीटर के आसपास रेलवे क्रासिंग तक एक सप्ताह पूर्व सड़क को चौड़ीकरण करते समय पुराने सड़क को खोदकर उसके जगह पर गिट्टी एवं मिट्टी गिराकर छोड़ दिया गया है । जिससे लोगों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । जिससे लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है ।
इस सम्बंध में रघौली निवासी सादिक खान , भाजपा नेता रामशब्द प्रजापति एवं प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष विवेकानंद यादव आदि ने कहाकि इस सड़क की मरम्मत या निर्माण कार्य जनहित में जल्द से जल्द किया जाय अन्यथा व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जायेगा । वही दुर्गविजय चौरसिया एवं वीरेंद्र यादव ने कहाकि इस सड़क से आने जाने में लोग आये दिन चुटहिल हो जा रहे है । जिससे निजात दिलाने के लिए जल्द से जल्द निर्मित किया जाये अन्यथा व्यापक स्तर पर आन्दोलन किया जायेगा ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…