उमेश गुप्ता
बलिया : हे यमराज क्या तुम्हे दया नहीं आती है. कैसे आएगी तुम मनुष्य के रूप में तो हो नहीं. क्या कसूर था इस मासूम का. इसकी तो उम्र ही सिर्फ दो साल थी. सिर्फ दो साल. वो ढंग से बोल भी तो नही आई थी अभी तक. माँ के आँखों का नूर थी. जब वह खेलती थी तो उसका बाप उसको देख कर खुश होता था. हर किसी को तो वह पसंद थी. वो तो खेल रही थी इससे अनजान की तुम धीरे धीरे चुपके से उसके पास आकर उसको दबोचने वाले हो. खेलते खेलते वह सीढ़ी तक पहुची थी कि सीधे नीचे गिरी. सब लेकर उसको इलाज के लिये अस्पताल गये, और वहा तूम पहले से ही थे, दबोच लिया इस मासूम को और लेते गए अपने साथ. यह भी नही सोचा कि इसकी माँ की हंसी तुम लेकर जा रहे हो, एक बाप का सुकून तुम लेकर जा रहे हो……..
बिल्थरा रोड उभाँव थाना के स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 11 निवासी प्रियंका पुत्री मुतेश्वर श्रीवास्तव की नातिन सूबी उम्र 2 वर्ष पुत्री रवि श्रीवास्तव ननिहाल में सोमवार के सुबह 10 बजे खेलते समय छत पर से सिडी ,के रास्ते निचे गिरते हुए निचे चली गई रोने की आवाज सुनकर माँ प्रियंका दौड़ते हुए अपने बेटी के पास पहुची गंभीर चोट देखते ही रोते हुए सीयर समुदायिक स्वस्थ्य केन्द्र सीयर पहुची पर सिर मे गंभीर चोट लगने से इलाज के दौरान मासूम बच्ची की मौत हो गई
यह सुनकर परिवार के लोगों में कोहराम मच गया मासूम बच्ची के पिता रवि दिल्ली के नोयड में किसी कंपनी में काम करता है इस बात का पता जब मासूम बच्ची के पिता रवि के चला तो वह यह सुनकर आवाक रह गया ! इस बात सूचना जब सीयर पुलिस चौकी इंचार्ज योगेन्द्र प्रसाद सिह को हुआ तो सिपाही व संजय सरोज व दिनेश यादव के साथ तुरंत मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…