फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी, जिले में आये दिन हो रहे वाहन चोरी पर जहां अभी तक अकुंश लगता दिखाई नहीं दे रहा था वहीं पुलिस ने एक पच्चीस हजार के इनामिया आटो लिफ्टर को उसके एक साथी और पांच बाइकों के साथ पकड़ने में सफलता प्राप्त कर ली है जिससे अब निश्चय ही वाहन चोरी पर अंकुश लग सकेगा और वहीं वाहन स्वामियों को भी इस गिरफ्तारी से काफी राहत मिलेगी ।बताया जा रहा है कि पुलिस को मुखबिर के द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर एक पच्चीस हजार के शातिर आटोलिफ्टर परविंदर उर्फ पग्गा को उसके एक साथी सहित पांच बाइकों के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पूछताछ पर यह भी जानकारी मिली कि यह शातिर आटोलिफ्टर अबतक तीन सौ से ज्यादा बाइके चोरी कर बेच चुका है साथ ही यह भी जानकारी मिली जिले से सैकड़ो के हिसाब से गाडियां चोरी कर नेपाल भेज चुका था और साथ ही उसका कार्यक्षेत्र उत्तराखंड बताया जा रहा है ।फिलहाल पुलिस ने दोनो को उचित धाराये लगाकर जेल भेज दिया गया है ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…