अंजनी राय/नुरुल होदा खान
सिकंदरपुर (बलिया) केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन तहसील इकाई सिकंदरपुर की बैठक गुरुवार को बस स्टेशन चौराहे पर हुई, जिसमें केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर दुकाने व प्रतिष्ठानों को सर्वसम्मति से बंद करने एवं उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर राजेश कुमार यादव को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए ड्रगिस्ट एसोसिएशन तहसील इकाई सिकंदरपुर के अध्यक्ष अविनाश राय ने कहा कि केंद्र की गलत नीतियों के कारण दवा व्यापारी एवं अन्य व्यापारी अपने आप को ठगा ठगा सा महसूस कर रहा है, टैक्स के नाम पर अलग अलग तरिकों से आए दिन व्यापारियों का लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है, जिसको लेकर 28 सितंबर शुक्रवार को सामूहिक रूप से बंद का निर्णय लिया गया है। जिसमें सिकंदरपुर के दवा व्यापारियों के साथ अन्य व्यापारी भी अपने-अपने दुकानों व प्रतिष्ठानों को सामुहिक रूप से बंद रखेंगे।
इस दौरान बैठक में मुख्य रूप से राहुल राय, रामबचन वर्मा, अनिल गुप्ता, परमहंस वर्मा, श्रीनिवास सिंह, रजनीश श्रीवास्तव, राजेश यादव, बंकू श्रीवास्तव, रमेश वर्मा, प्रभात जयसवाल आदि लोग मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…