Categories: National

शिवपाल सिंह ने नई पार्टी रजिस्टर्ड कराने के लिए शुरू किया कवायद

अंजनी राय

लखनऊ. समाजवादी सेकुलर मोर्चा के एलान के बाद शिवपाल सिंह यादव ने लोकसभा चुनाव में उतरने के लिए नई पार्टी रजिस्टर करवाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए वो चुनाव आयोग भी गये। कयास लगाए जा रहे हैं कि नई पार्टी का नाम ‘प्रगतिशील समाजवादी पार्टी’ हो सकता है।

आपको बता दें कि अभी हाल ही में शिवपाल ने समाजवादी सेकुलर मोर्चा का गठन किया था। साथ ही प्रदेश की सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारने की भी बात कही थी। शिवपाल अभी जसवंतनगर से सपा विधायक है। अगर नई पार्टी रजिस्टर हो जाती है तो वो सपा विधायक नहीं रह जाएंगे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts