अंजनी राय
देश में मॉब लीचिंग की घटनाएं दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। भीड़ महज अफवाह के आधार पर ही लोगों पर टूटकर पड़ती है और उन्हें जान से मार देती है। खास बात यह है कि भीड़ का कोई विशेष नाम नहीं होने के कारण वारदात को अंजाम देने वालों पर कार्रवाई भी नहीं होती है। ऐसे में ये वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है।
ताजा मामला सामने आया है बिहार के बेगुसराय जिले के छौराही थाना क्षेत्र के पंसल्ला गांव से, जहां भीड़ ने नवसृजित प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाली एक छात्रा का अपहरण करने के इरादे से घुसे तीन हथियारबंद लोगों को दबोच लिया और पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक छात्रा को अगवा करने की फिराक में थे, तभी स्कूल के प्रिंसिपल ने इसका विरोध किया। इस पर इन बदमाशों ने प्रिंसिपल की पिटाई कर दी।
इसके बाद स्कूल परिसर में हो हल्ला मच गया, जिसकी वजह से स्थानीय लोग वहां पर इकट्ठा हो गए। सैकड़ों की भीड़ स्कूल में इकट्ठा होते देख तीनों बदमाश वहां से भागने लगे। इस बीच लोगों ने एक बदमाश को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस पर भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ, तो उन्होंने स्कूल के एक कमरे में छिपे बाकी दो बदमाशों को भी निकालकर खदेड़ा और जमकर पिटाई की।
इससे तीनों बदमाश लहूलुहान हो गए। इस घटना में तीनों बदमाशों की मौत हो गई। इनकी पहचान मुकेश महतो, हीरा सिंह समेत अन्य के रूप में की गई है। जब स्थानीय भीड़ इन तीनों बदमाशों की जमकर पिटाई कर रही थे, उस वक्त पुलिस भी मौके पर पहुंची और उन्होंने इनको बचाने की कोशिश की। मगर भीड़ के आगे पुलिस भी बेबस दिखी।
इसके बाद काफी संख्या में पुलिस बल पहुंचा और इन बदमाशों को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद इन बदमाशों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि एक बदमाश मुकेश महतो बेगूसराय जिले का कुख्यात अपराधी नागमणि महतो का भाई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…