अंजनी राय
उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अगर किसी दलित ने एससी-एसटी एक्ट के जरिए पिछड़े वर्ग (ओबीसी) के लोगों को परेशान किया तो वो भी बचेगा नहीं। उन्होंने कहा कि एससी-एसटी अधिनियम के विरोध में किए गए भारत बंद के पीछे शुद्ध रूप से राजनीतिक साजिश है, राजनीतिक फायदे के लिए लोग इस तरह के आंदोलन में शामिल हो रहे हैं।
केशव बीते गुरुवार को बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में आयोजित भुर्जी-भुजवाल समाज प्रतिनिधि बैठक में पत्रकार वार्ता के दौरान यह बातें कही थीं। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग समाज का बीजेपी के प्रति समर्पण और उत्साह का ही परिणाम है जो आज पीएम मोदी देश का नेतृत्व कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी में किसी तरह का कोई विरोध नहीं है। सामान्य वर्ग हो, पिछड़ा वर्ग हो, दलित वर्ग हो किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। हांलाकि मौर्य और अठावले के बयानों से सवर्ण समाज की नारजगी कितनी दूर हो पाएगी यह कह पाना अभी मुश्किल लग रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…