अनिल कुमार
मुजफ्फरपुर जिले में बीते रविवार को पूर्व मेयर समीर कुमार की हत्या से वहां के स्थानीय लोगों में आक्रोश भड़क गया है। ये लोग एसएसपी हरप्रीत कौर को हटाने और नगर थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी की मांग कर रहे हैं। भड़के जनाक्रोश को देखते हुए पुलिस भी सहमी दिखाई दे रही हैं।
बीते रविवार शाम बाइक सवार दो अपराधियों ने पूर्व मेयर समीर कुमार और उनके ड्राइवर की एके-47 से गोलियां बरसा कर हत्या कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार समीर कुमार के शरीर में 16गोलियां लगी थी,जो कि उनके शरीर से आर पार हो गयी थी और उनके चालक के शरीर से 11गोलियां निकाली गई है। मुजफ्फरपुर जिले में पूर्व मेयर समीर कुमार का राजनीति गलियारों में काफी दबदबा था। समीर कुमार पहले लोकसभा और विधानसभा का भी चुनाव लड़ें थे, पर कामयाबी हासिल नहीं हो पायी थी। वह मुजफ्फरपुर जिले के पहला मेयर थे। वह 2002 से 2007 तक मेयर के पद पर थे।
जानकारी के मुताबिक यह भी बात प्रकाश में आया है कि पूर्व मेयर समीर कुमार प्रॉपर्टी डीलर का भी काम करते थे। पुलिस को आशंका है कि प्रॉपर्टी के ही विवाद के चलते समीर कुमार की हत्या हुई है। बाइक पर सवार दोनों अपराधी घटना को अंजाम देकर बूढ़ी गंडक नदी के बांध की ओर भाग गए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…