Categories: BiharCrime

वैशाली में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की लूटपाट के दौरान गोली मारकर हत्या :

अनिल कुमार 

बिहार के वैशाली जिले में सोमवार सुबह बेखौफ अपराधियों ने आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी अमन कुमार को सराय थाना क्षेत्र के अरवी स्टेट बैंक के शाखा के समीप पैसे लूटने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी।

जानकारी के मुताबिक फाइनेंस कर्मचारी अमन कुमार बाइक से हाजीपुर पैसा जमा करने जा रहे थे,इसी दौरान अरवी के पास बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उन्हें रोक कर पैसे वाले बैग छीनने की कोशिश की। बैग के ही छीना झपटी के क्रम में अपराधियों ने अमन कुमार को गोली मारकर पैसे वाले बैग लेकर फरार हो गए, स्थानीय लोगों ने फाइनेंस कर्मचारी अमन कुमार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।

अमन कुमार विदुपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर राजखंड गांव के रहने वाले थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी कर अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। बीते कुछ दिनों से पूरे बिहार में अपराध का ग्राफ काफी तेजी से बढ़ रहा है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts