फारुख हुसैन
पलिया कलां (लखीमपुर) : सर्व शिक्षा अभियान के तहत समेकित शिक्षा योजनान्तर्गत जनपद के 6 से 14 वर्ष तक की आयु के बच्चों के लिए पंजीकरण एवं उपकरण वितरण शिविरों का आयोजन किया जाना है। जिसकी तैयारी चल रही है। दो अलग-अलग दिनों में आयोजित होने वाले शिविरों के लिए प्रचार प्रसार भी तेज कर दिया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी ओंकार सिंह ने बताया कि दिव्यांग बच्चों को उनकी आवश्यकतानुसार उपकरण सुनने की मशीन, व्हीलचेयर, ट्राई साइकिल, बैसाखी, जूता, कैलीपर आदि उपलब्ध कराये जाने हेतु उपकरण का मापन एवं वितरण कैम्प आयोजित किये जाने हैं।
पंजीकरण शिविर 27सितंबर को पलिया बीआरसी परिसर में लगाया जाएगा। इसमें दिव्यांग बच्चों का उपकरण के लिए पंजीकरण कराने हेतु दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र व चार पासपोर्ट आकार के फोटोग्राफ लाना जरूरी है। उपकरण मापन तिथि 27 सितंबर है जबकि उपकरण का वितरण 29 नवंबर को होगा। दोनों कार्यक्रम पलिया बीआरसी में ही होंगे। बीइओ ने बताया कि पंजीकरण कैम्प सुबह नौ बजे से प्रारंभ हो जाएगा जो सायं तीन बजे तक चलेगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…