फारुख हुसैन
पलिया कलां (लखीमपुर) : विश्वकर्मा जयंती पर विभिन्न संस्थाओं, फैक्ट्रियों, विद्यालयों में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। विधि विधान से विश्वकर्मा पूजा हुई, कई जगह हवन का भी आयोजन किया गया। नगर पालिका जलकल परिसर में अधिशासी अधिकारी आरके भार्गव द्वारा हवन कर विश्वकर्मा महाराज व कलयंत्रों तथा वाहनों की पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर विजय मिश्र, लेखाकार शारदा प्रसाद, शिव सार्जन वर्मा, मेलाराम वर्मा, महेंद्र सक्सेना, ज्योति मिश्रा, शोभा शुक्ला, राजेंद्र गुप्ता ने हवन में आहूतियां डाली।
उधर जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य कृष्ण अवतार भाटी ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा निर्माण व सृजन के कुशल अभियंता हैं। उन्होंने विश्व को वास्तुकला व तकनीकी का वैज्ञानिक आधार उपलब्ध कराया है। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर, पूजन अर्चना के साथ हुआ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…