Categories: Crime

गाजीपुर पुलिस ने अवैध शराब के साथ पकड़ा दो बदमाश

विकास राय

गाजीपुर। गहमर व जमानियां पुलिस को 40 पेटी अवैध शराब पकड़ने में कामयाबी हासिल हुई है। जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 30 हजार आंकी जा रही है। वहीं गहमर इंस्पेक्टर बालमुकुंद मिश्रा हमराहियों के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकअप गाड़ी में भूसी के नीचे छिपाकर कई पेटी शराब बिहार के लिए ले जाया जा रहा है।

वहीं गहमर पुलिस ने देवल पुल के पास घेराबंदी कर पिकअप को पकड़ लिया और तलाशी लेने के बाद 30 पेटी बाम्बे विह्स्की शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपये की बतायी जा रही है। पिकअप के तलाशी में एक बाइक भी बरामद किया गया। पकड़े गये अभियुक्तों में बिहार, बक्सर के राजापुर थाना क्षेत्र के चिलकड़ा गांव निवासी भगवान चौहान व सुनील चौहान है। दूसरी तरफ जमानियां पुलिस भी चेकिंग के दौरान अल्टोकार से दस पेटी बाम्बे विह्स्की शराब बरामद की, जिसकी कीमत लगभग 30 हजार रूपए बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शनिवार को एसपी ग्रामीण चंद्रप्रकाश शुक्ल ने एक प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि यह सब मध्यप्रदेश से अवैध शराब लाकर बिहार ले जा रहे थे। जिसे गहमर व जमानियां पुलिस ने पकड़ लिया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts