Categories: Crime

हथियारों के दम पर बाइक सवार बदमाशों ने कार सवार से लूटे चार लाख

सरताज खान

गाजियाबाद। लोनी थाने की बंथला चौकी क्षेत्र में स्थित लोनी-बंथला मार्ग पर ग्राम जावली कट के निकट दोपहर लगभग डेढ़ बजे तीन बाइक सवार छह बदमाशों ने हथियारों के बल पर एक फॉर्चूनर कार सवार युवक से उसकी 4 लाख रुपए की नगदी लूट ली। हालांकि कार का रिमोट लूट के शिकार युवक के पास ही छूट जाने के कारण बदमाशों को उसकी कार वही छोड़कर भागना पड़ा। दूसरी ओर घटना को संदिग्ध बताने वाली पुलिस मामले में कुछ भी बताने से कतरा रही थी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक नोएडा में रहने वाला शिवम् मावी पुत्र श्याम मावी अपनी फॉर्च्यूनर कार में सवार होकर लोनी क्षेत्र के ग्राम सिकरानी में किसी काम से अपने ताऊ के यहां आया हुआ था। दोपहर बाद वापस घर लौटते समय लगभग डेढ़ बजे वह जैसे ही गांव जावली कट के निकट पहुंचा अचानक तीन बाइक सवार छह बदमाशों ने उसे रोक लिया। और उसके सीने पर हथियार सटाते हुए उसके 4 लाख रुपए लूट लिए, बदमाशों ने उसकी कार भी लूट ली थी मगर उसका रिमोट उनके पास नहीं होने के कारण वह उसे वहीं छोड़कर भाग निकले। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस, खबर लिखे जाने तक घटना को संदिग्ध बताते हुए मामले में कुछ भी बताने से कतराती हुई नजर आई। जो जल्द ही उक्त घटना का खुलासा कर देने का दावा कर रही थी।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts