Categories: Crime

बहला-फुसलाकर के एक ही सप्ताह में दो युवतियां को युवक लेकर हुए फरार

यशपाल सिंह 

आजमगढ़ : कंधरापुर थाना क्षेत्र से एक सप्ताह के अंदर बहला-फुसलाकर दो किशोरियों को अगवा कर लिया गया। पीड़ितों की ओर से थाने में पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस दोनों किशोरियों की बरामदगी के लिए जुट गई है।

कंधरापुर थाना क्षेत्र के सुलेहरा गांव निवासी एक व्यक्ति का आरोप है कि गत तीन सितंबर का उसकी 17 वर्षीय पुत्री को गुजरात प्रांत के बहानार जनपद डगारा छिरी थाना क्षेत्र के शांतिपुर निवासी वीरेंद्र राम बहला-फुसलाकर भगा ले गया। काफी खोजबीन की गई लेकिन पता नहीं लग सका। वहीं मड़या निवासी एक व्यक्ति का आरोप है कि पांच सितंबर की सुबह उसकी 15 वर्षीय पुत्री घर पर थी। उसी दौरान गांव के ही एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया। खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला तो थाने में नामजद तहरीर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने क्षेत्र के मड़या गांव निवासी शेख मुहम्मद पुत्र मकसूद सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts