यशपाल सिंह
महराजगंज (आजमगढ़) : महराजगंज कस्बा के नया चौक के समीप रविवार की सुबह बिजली के तार के नीचे ट्रक के ऊपर चढ़कर तिरपाल समेट रहा खलासी अचानक 11 हजार वोल्ट के एचटी तार के स्पर्श में आ गया। करेंट से झुलसे युवक को लोगों की मदद से पिता एक डाक्टर के यहां लेकर पहुंचे। डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
झारखंड प्रांत के जिला गिरिडीह के थाना सरिया अंतर्गत जमुनिया तरी गांव निवासी 20 वर्षीय नंदकिशोर यादव पुत्र सोमर यादव वाराणसी जिले के राज किशोर तिवारी के ट्रक पर खलासी का काम करता था। इसी ट्रक पर नंदकिशोर का पिता सोमर चालक के तौर पर काम करते हैं। पिता-पुत्र अपने ट्रक पर लोहे की सरिया लादकर वाराणसी से महरागंज बाजार के नया चौक निवासी व लोहा व्यवसायी श्रीप्रकाश जायसवाल के यहां रविवार की सुबह थे। पिता-पुत्र लोहा व्यापारी की दुकान के सामने ट्रक को खड़ी कर दिए थे। सुबह लगभग नौ बजे ट्रक का खलासी अपनी गाड़ी के ऊपर चढ़कर बंधी हुई तिरपाल को खोलने के बाद उसे समेट रहा था। अचानक वह हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आ गया। करेंट से झुलसकर वह ट्रक से नीचे गिर पड़ा। आखों के सामने बेटा की मौत से पिता का हाल विक्षिप्त सा हो गया है
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…