सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी ट्रोनिका सिटी थानान्तर्गत खुशहाल पार्क में समेक लेने को हुए विवाद में युवक ईंट लगने से गम्भीर घायल हो गया।जिसे सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिये अस्पताल भिजवाया। जिसकी इलाज के दौरान जगप्रवेश अस्पताल में मौत हो गयी। पुलिस ने पंचनामा भरकर जीटीबी अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कराया। आरोपी पक्ष मौके से फरार हो गया। जिनकी तलाश में पुलिस सम्भावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसने गीता के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर गीता की बेटी व बेटा बाहर आये ,जिन्होंने गीता को दोनो से बचाकर घर के अंदर ले गए और कुंडी बन्द कर ली। उसके बाद अमित व उसके दोस्त ने नशे की हालत में हंगामा करते हुए गीता के दरवाजों पर ईंटो से बार किये। बताया जा रहा है कि गीता ,उसकी बेटी व बेटे ने दूसरी मंजिल की छत से चढ़कर उन पर ईंट फेंककर मारी।जो अमित के सिर में लगी और वह वही गिर पड़ा। सूचना मिलने के मात्र 10 मिनट में मौके पर पहुंचे पुस्ता चौकी प्रभारी हरेन्द्र पाल सिंह ने घायल अमित को इलाज के लिये अस्पताल भिजवाया। जहाँ उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। सीओ लोनी दुर्गेश कुमार सिंह व एसएचओ श्यामवीर सिंह ने मौके पर पहुंचे। मगर तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। सीओ ने बताया कि आरोपियों की तलाश में सम्भावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है ,जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जायेगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…