फारुख हुसैन
मैलानी खीरी। पुलिस की निष्क्रियता के चलते बदमाशों के हौसले कुछ ज्यादा ही बुंलद हो गये हैं जिसके चलते आये दिन वह लूट की घटना को अंजाम देते हैं और इसी के चलते
जानकारी के अनुसार मैलानी थाना क्षेत्र के जवाहरपुर गांव में इस लूट की घटना को अंजाम दिया गया। जंगल के किनारे बसे गांव के निवासी श्यामनरायण उर्फ बनारसी व हरिश्चन्द्र के घर मंगलवार की रात कुछ असलहाधारी बदमाश घुस आए। परिजनों के अनुसार बदमाशों के गिरोह में आठ सदस्य थे, जो अलग-अलग दो गुटों में बंट गए एक घर में तीन सदस्य और दूसरे घरों में चार सदस्य पहुंचे दोनों ने एक ही समय दोनों घरों में डाला और लाखों का माल लूटकर ले गए। इसके बाद बदमाशों ने श्यामनरायण के घर डकैती डालने के बाद घर के सभी लोगों को कमरे में बंद कर दिया। श्यामचरण की 15 वर्षीय बेटी कीर्ति को डकैतों ने गन प्वाइंट पर ले लिया। उसे लेकर बदमाश जंगल तक चले गए। कीर्ति ने बताया कि बदमाश उसके सिर पर बंदूक लगाए थे और शोर करने पर गोली मारने की धमकी दे रहे थे। पहले तो कीर्ति को लगा कि बदमाश उसका अपहरण कर लेंगे, लेकिन जंगल में उसे रोककर बदमाश भाग निकले। फिलहाल बदमाशों ने दोनों घरों से जेवर और रूपये मिलाकर हजारों रूपयों की लूट की है ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…