Categories: Crime

अहले सुबह एक चली गोली, एक गंभीर रूप से घायल

नौशाद अंसारी

बिजनोर. आज चांदपुर मे दिन निकलते ही एक शख्स को गोली मार दी गयी. घटना के सम्बन्ध में प्राप्त समचारो के अनुसार मोहल्ला चिम्मन निवासी बब्बन सुबह 5 बजे नमाज पढ़ने के लिए अपने घर से मस्जिद के लिए निकले थे तभी रास्ते मे घर से कुछ कदम की दूरी पर ही पहले से घात लगाए बेठे लोगो ने उन पर फायर कर दिया.

गोली सीधे बब्बन के पेट मे जा लगी शोर मचने और गोली की आवाज पर पर बब्बन के परिजन और मोहल्ले के लोगो ने पीड़ित को अस्पताल पोह्चाया जहाँ से पीड़ित की हालत गंभीर देखते हुवे मेरठ रेफर कर दिया गया मामला आपसी जमीनी विवाद का बताया जा रहा हे पुलिस को तहरीर दे दी गयी गयी तहरीर मे तीन लोगो को नामजद किया गया हे शाम तक पुलिस ने कोई कार्येवाही नही की हे

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts