अहले सुबह एक चली गोली, एक गंभीर रूप से घायल

नौशाद अंसारी
बिजनोर. आज चांदपुर मे दिन निकलते ही एक शख्स को गोली मार दी गयी. घटना के सम्बन्ध में प्राप्त समचारो के अनुसार मोहल्ला चिम्मन निवासी बब्बन सुबह 5 बजे नमाज पढ़ने के लिए अपने घर से मस्जिद के लिए निकले थे तभी रास्ते मे घर से कुछ कदम की दूरी पर ही पहले से घात लगाए बेठे लोगो ने उन पर फायर कर दिया.












