जुनैद खान.
वाराणसी. वाराणसी थाना जीआरपी द्वारा कैंट रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 1 के पूर्वी छोर पर स्टेशन बोर्ड के पास से देर रात लगभग 11:30 बजे गिरफ्तार किया गया। जिसे आज जेल भेज दिया गया है. जिसकी तलाशी लेने पर मौके पर 150 ग्राम नशीला पाउडर अल्प्राजोलाम व किमफ्लाई तथा मोबाइल चोरी के मोबाइल, सोने की चैन, एक मंगलसूत्र, एक जोडा कान का झुमका, एक अंगूठी व चांदी का तीन जोड़ा पायल, एक गोल्डेन कलर की जेमिनी कम्पनी की घड़ी व दो पासपोर्ट साईज का फोटो तथा नगद 6600 रूपये व चार लाख तक के गहने बरामद किया गया।
पकड़ा गया अभियुक्त ₹10000 का इनामी (27वर्षीय) बच्चा डोम है। जो शातिर किस्म का अपराधी है.जो हावड़ा , मुगलसराय से वाराणसी के बीच ट्रेनों व प्लेटफॉर्मों पर चोरी लूट व जहर खुरानी का अपराध कारित करता है। बच्चा डोम थाना जीआरपी मुगलसराय से भी जेल जा चुका है। उसके विरुद्ध थाना जीआरपी मुगलसराय पर कुल 33 मुकदमे दर्ज है। 10000 के इनामिया अपराधी बच्चा डोम को गिरफ्तार करने वाली टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रेलवे इलाहाबाद के द्वारा 10000 का पुरस्कार घोषित किया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…