आफताब फारुकी
अमरीका की डेमोक्रेट सेनेटर ने इस देश के विदेश मंत्री माइक पोम्पेयो पर आरोप लगाया कि उन्होंने कांग्रेस के समक्ष बयान देते हुए यमन युद्ध में आम नागरिकों को बचाने के लिए सऊदी अरब की ओर से प्रयास किए जाने की बात कहकर खुला झूठ बोला है और इस तरह उन्होंने क़ानून का भी हनन किया है।
पोम्पेयो ने यह गवाही एसे समय दी कि जब सऊदी गठबंधन ने यमन पर हाल ही में कई एसे हमले किए जिनमें बड़ी संख्या में आम नागरिक मारे गए और उनमें दर्जनों बच्चे भी शामिल थे। डेमोक्रेट सेनेटर जीन शाहीन ने कहा कि यह बात साफ़ है कि कांग्रेस के सामने पोम्पेयो की गवाही झूठ पर आधारित थी क्योंकि मीडिया में अमरीका की कुछ संस्थाओं के हवाले से यह रिपोर्ट आई है कि अमरीकी विदेश मंत्रालय ने सऊदी अरब को नसीहत की है कि वह अपने हमलों में लगातार बढ़ते आम नागरिकों के जानी नुक़सान की रोकथाम करे।
जीन शाहीन ने कहा कि सऊदी गठबंधन जो हमले किए हैं उनके बड़ी संख्या में आम नागरिक मारे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को चाहिए कि झूठी गवाही देने के मामले में पोम्पेयों के ख़िलाफ़ तत्काल कार्यवाही करे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…