Categories: CrimeGhazipur

30 पेटी अवैध शराब के संग चार चढ़े पुलिस के हत्थे

विकास राय

गाजीपुर जनपद की शादियाबाद पुलिस ने मंगलवार को एक अवैध शराब तस्करी गैंग का पर्दाफाश करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। क्षेत्र के मनिहारी जखनिया मार्ग स्थित मोहब्बतपुर मोड़ से पुलिस ने मय बोलेरो 30 पेटी अवैध शराब बरामद की है। इसके साथ ही पुलिस ने एक बाइक भी बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्त आजमगढ़ निवासी जंगबहादुर, संतोष कुमार, इंद्रेश कुमार और जसवंत राम ने पूछताछ में बताया कि इनका गिरोह अवैध शराब की तस्करी में संलिप्त रहा है।

बताया कि खाली शीशियो में अवैध शराब भरकर फर्जी रैपिंग करते हुए तस्करी कर शराब बिहार ले जाया करते हैं। पुलिस ने बताया कि तस्करी के वक्त दो तस्कर मोटरसाइकिल से आगे आगे चलते थे और पुलिस चेकिंग का अंदेशा होने पर पीछे से आ रही बोलेरो को कहीं छिपा देते थे। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह शराब की बिक्री के लिए शारीरिक रूप से अक्षम लोगों की मदद लेता था। फिलहाल पुलिस गिरोह के बाकी नेटवर्क की तलाश में जुटी हुई है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts