30 पेटी अवैध शराब के संग चार चढ़े पुलिस के हत्थे

विकास राय
गाजीपुर जनपद की शादियाबाद पुलिस ने मंगलवार को एक अवैध शराब तस्करी गैंग का पर्दाफाश करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। क्षेत्र के मनिहारी जखनिया मार्ग स्थित मोहब्बतपुर मोड़ से पुलिस ने मय बोलेरो 30 पेटी अवैध शराब बरामद की है। इसके साथ ही पुलिस ने एक बाइक भी बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्त आजमगढ़ निवासी जंगबहादुर, संतोष कुमार, इंद्रेश कुमार और जसवंत राम ने पूछताछ में बताया कि इनका गिरोह अवैध शराब की तस्करी में संलिप्त रहा है।












