Categories: Crime

पति को किया मार पीट कर घायल तो पत्नी के करवाया गंभीर धाराओ में मुकदमा दर्ज,

रूपेंद्र भारती

मऊ : घोसी कोतवाली क्षेत्र के चकरा मनोरथ निवासिनी किरण देवी पत्नी यशवंत की तहरीर पर घोसी कोतवाली पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ बलवा का मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही कर रही है।

घोसी कोतवाली क्षेत्र के चकरा मनोरथ गांव में रविवार को सायं 4 बजे के आस पास चकरा मनोरथ गांव निवासिनी किरण देवी के पति यशवंत को गांव के ही धर्मेन्द्र , जितेंद्र , गोविंद पुत्रगण शिव , विशुनी पुत्र स्वर्गीय रघुनाथ एवं जितेंद्र की माँ एकराय होकर ललकारते हुए प्रार्थिनी के पति यशवंत को लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिये।जिससे यशवंत का सर फूटने के साथ यशवंत को गम्भीर चोटें आयी। यशवंत को बचाने देवर गोलू आया तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिये और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गये । इस सम्बन्ध में घोसी कोतवाली पुलिस ने किरण देवी की तहरीर पर धारा 147,323,308,506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही कर रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts