रूपेंद्र भारती
घोसी /मऊ : घोसी नगर से सटे सोमरीडीह गांव में पशुपालन विभाग द्वारा सोमवार को अपराह्न पशु आरोग्यमेला का आयोजन किया गया।जिसमे 132 पशुओं का टीकाकरण करने के साथ 104रोग ग्रसित पशुओं का इलाज के साथ निःशुल्कदवा दिया गया।जिसमे 34पशुओं में बांझपन की शिकायत पाई गई।उपस्थित पशुचिकित्सको ने पशुओं के विभिन्न रोगों और उसके बचाव पर किसानों को जानकारी दिया।
उपमुख्य पशुचिकित्साअधिकारी पी डी सिंह ने पशुओं के बाझपन के विषय मे जानकारी देते हुये बताया कि नियमित खानपान और उचित देखभाल से इसमें कमी लाई जासकती है।गर्भ ठहरने में देर होने पर लापरवाही न करे।तुरन्त नजदीक के पशुचिकित्सालय में जाकर डॉक्टर को दिखाए।कहा कि नियमित टीकाकरण करते रहे।छोलाछाप डॉक्टर के चक्कर मे नपड़े।सभी किसानों से अपील किया कि वे 15सितम्बर से 30अक्टूबर तक चलने वाले टीकाकरण अभियान में अपने पशुओं को गलाघोंटू, खुरपका आदि रोगों का टीका जरूर लगवा ले।
डॉ दिग्विजय यादव व डॉ सुनील सिंह ने पशुओं के पोषण व थनैला रोग और बचाव के विषय मे जानकारी देते हुये बताया कि पशुओं को दुधारू और स्वास्थ्य रहने के लिये पोषण के विषय मे पशुपालक किसानों को जनकारी होनी चाहिये।उनके भोजन में मिनरल,कैल्शियम,के साथ हरा चारा होना चाहिए।थनैला रोग एक वैक्टीरियल रोग है।थान को पोटाश से धूल कर दूध को निकाला जाय।साफ सफाई रखे।रोग होने पर तुरन्त पशुचिकित्साधिकारी को जरूर दिखाए।पशु आरोग्यमेला को डा सरफराज अली ने भी सम्बोधित किया।इस अवसर पर भाजपा नेता नागेंद्र सिंह,कृपाशंकर सिंह,प्रेमचंद्र आदि के साथ बड़ी संख्या में गांव वासी रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…