सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी कोतवाली के अंतर्गत आने वाली वंथला चौकी प्रभारी ने मुखबिर की सूचना पर एक तस्कर सहित भारी मात्रा मे हरियाणा मार्का की अवैध देशी शराब बरामद की ,जबकि तीन तस्कर पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गये। बंथला चौकी इंचार्ज रमेश चंद्र गौतम ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम 6 बजे मुखबिर ने सूचना दी कि राजपुर की तरफ जाने वाले तिराहे पर बनी दुकानों के पीछे भूस की टाल पर एक पानी के टैंकर में तीन चार अभियुक्त हरियाणा की देशी शराब भरकर खडे है और कहीं जाने की फिराक में है।
पुलिस ने तुरंत टैंकर को अपने कब्जे में लेकर उसके अंदर देखा तो उसके पिछले आधे हिस्से में पानी भरा था और टैंकर के आगे के हिस्से में 64 पेटी अवैध देसी शराब बरामद हुई। पकड़े हुए अभियुक्त ने अपना नाम मनोज पुत्र इंदर सिंह निवासी ग्राम तिहाड़ मलिक थाना महोना सोनीपत हरियाणा बताया और अपने भागे हुए तस्करों का नाम नवीन पुत्र गोधू निवासी ग्राम तिहाड़ मलिक थाना मोहना सोनीपत हरियाणा , रविंदर निवासी उपरोक्त व सुंदर सिंह निवासी टीला मोड़ बताया। थाना प्रभारी उमेश कुमार पांडेय ने बताया कि हरियाणा से देसी अवैध शराब पानी के टैंकर में नंबर प्लेट बदलकर उत्तर प्रदेश में लाकर बडे पैमाने में तस्करी करते हैं पुलिस ने चारो तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर एक तस्कर को शुक्रवार को जेल भेज दिया है। बाकी 3 फरार तस्करों की तलाश शुरू कर दी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…