सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी शुक्रवार को भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा।जिसमें विधायक ने उल्लेख किया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा उत्तर प्रदेश के लोगों का दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिये मरीजों को अस्पताल में दाखिल करना बंद कर दिया है उन्होंने बताया कि मेरी विधानसभा लोनी के एक व्यक्ति को कल दाखिल करने से मना कर दिया और उसको वहां से वापस भेज दिया। जिसकी रास्ते में ही मौत हो गई।
विधायक नन्द किशोर ने आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री की इस देश को बांटने वाली हरकत सही नही है। हम भारतीय जनता पार्टी के लोग वसुदेव कुटुंब को मानने वाले हैं। लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री द्वारा किए गए इस निर्णय से आहत हैं। क्योंकि दिल्ली में उत्तर प्रदेश के लगभग 52% लोग निवास करते हैं और अरविंद केजरीवाल को वोट देकर मुख्यमंत्री बनाया है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिल्ली को गंगा जल व यमुना जल की सप्लाई के साथ साथ दूध सब्जी फल व अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुऐ दिल्ली की जनता को दी जा रही है।दिल्ली के मुख्यमंत्री के इस तुगलकी फरमान के खिलाफ आज मेरी विधानसभा लोनी में गाजियाबाद व बागपत के प्रमुख लोगों की सुबह मे बैठक हुई।जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की गई है कि अरविंद केजरीवाल को सबक सिखाने के लिए दिल्ली को उत्तर प्रदेश से पानी दूध सब्जी व फल आदि की सप्लाई तुरंत बंद की जाए और आप के निर्देश मिलते ही उत्तर प्रदेश की जनता 1 घंटे में सब बंद कर दिल्ली सरकार को सबक सिखाने का कार्य करेगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…