Categories: Crime

कौशाम्बी में रेप के बाद स्कूली छात्रा की हत्या से सनसनी

तबज़ील अहमद/जितेन्द्र कुमार

कौशाम्बी. यूपी के कौशाम्बी जिले में 11वीं की छात्रा का नेशनल हाइवे किनारे शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई । परिजनों ने रेप के बाद हत्या की आशंका जाहिर की है । सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी गई है।

घटना जिले के कोखराज थाना इलाके के चाकवन चौराहे की है। जहाँ शनिवार की सुबह स्कूल के लिए निकली छात्रा का शव आज हाइवे किनारे पड़ा मिला। मृतक छात्रा के भाई के मुताबिक पड़ोसी युवक ने फोन कर उसके बहन की हालात बिगड़ने की खबर दी थी। जब वह मौके पर पहुंचा तो देखा उसकी बहन मृत अवस्था मे पड़ी थी। कपड़े अस्त व्यस्त व फ़टे होने के चलते परिजनों ने रेप के बाद हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों द्वारा जिस आरोपी युवक पर रेप के बाद हत्या करने की आशंका व्यक्त की गई थी पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts