अंजनी राय
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार सुबह पुलिस थाने पर हुए आतंकवादी हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया। फिलहाल पुलिस और सेना के जवान आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों के एक समूह ने शोपियां के एक थाने पर ग्रेनेड से हमला कर अंधाधुंध गोलीबारी शुरु कर दी जिसमें थाने के मुख्य द्वार पर तैनात संतरी कांस्टेबल साकिब मोहिउद्दीन घायल हो गया। हमले में घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मृत्यु हो गई।
थाने के अंदर मौजूद सुरक्षा बल के जवान जब तक कोई जवाबी कार्रवाई करते, उससे पहले आतंकवादी साकिब का हथियार लेकर भाग गए। सूत्रों के मुताबिक हमलावर आतंकवादियों को पकडऩे के लिए व्यापक तलाश अभियान शुरु किया गया है। अभी तक कोई कामयाबी नहीं हाथ लगी है। गौरतलब है कि इससे पहले गुरुवार को आंतकवाद के खिलाफ चार अलग- अलग अभियान में एक सैनिक शहीद हो गया था और हिज्बुल मुजाहिदीन तथा लश्कर-ए-तैयबा के तीन आंतकवादी मारे गए थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…