तब्जिल अहमद
कौशाम्बी में रेलवे क्रासिंग पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से सास बहू की दर्दनाक मौत हो गई । मामला सिराथू रेलवे क्रासिंग का है । सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । जानकारी के मुताबिक ट्रेन हादसे की शिकार हुई महिलाएं अनारकली व ननकी देवी सैनी कोतवाली के तिवारी पुर ताज मल्लाहन गांव की रहने वाली है । आज सुबह अपने बहु के साथ कैथनबाग वार्ड नंबर तीन में अपने बहन के अंतिम संस्कार में शरीक होने जा रही थी । इस दौरान सिराथू रेलवे क्रासिंग पार करते समय दिल्ली से हाबड़ा जा रही ट्रेन की चपेट में आने से दोनो महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । सूचना के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…