साकिब हुसैन
बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शनिवार शाम बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जो कि सूबे के गृहमंत्री भी है, ने एक बड़े फैसले लेते हुए सात आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। जिसमें मुजफ्फरपुर के चर्चित एसएसपी हरप्रीत कौर का भी तबादला कर उन्हें समस्तीपुर जिले का एसपी बनाया गया है,विगत कुछ दिनों में मुजफ्फरपुर में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया था,
इसी क्रम में मुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार की भी हत्या के बाद जनाक्रोश सड़कों पर देखने को मिला था, भड़के जनाक्रोश की यह मांग थी कि हर हाल में एसएसपी हरप्रीत कौर की तबादला की जाए। इसी बात को ध्यान में रखते हुए नीतीश सरकार ने उन्हें तबादला कर मुजफ्फरपुर की जनता को सही संदेश देने का कार्य किया है। दरभंगा के एसएसपी मनोज कुमार को मुजफ्फरपुर का नया एसएसपी बनाया गया है।
इसके अलावा आरा के एसपी अवकाश कुमार को बेगुसराय जिले का एसपी बनाया गया है और बीएसपी-10 के कमांडेंट गरिमा मल्लिक को दरभंगा का एसएसपी बनाया गया है और बेगुसराय जिले के एसपी आदित्य कुमार को आरा का एसपी बनाया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…