फारुख हुसैन
औरंगाबाद खीरी। जी हां एक ओर जहां केंद्र सरकार द्वारा खुले में शौच मुक्त करने के अभियान चलाए जा रहे हैं, तो वहीं इसके विपरीत मैगलगंज के नवीन गल्ला मंडी परिसर स्थित बने शौचालय शासन-प्रशासन के खुले में शौच मुक्त अभियान को मुंह चिढ़ा रहे हैं। आलम यह है कि परिसर में बने शौचालय कूड़े से पटे पड़े हुए हैं, लेकिन जिम्मेदार मूकदर्शक मात्र बनकर इधर उधर लोगों को शौच करते देख रहे हैं।
लेकिन कूड़े के ढेर से पटे होने के चलते इस ओर कोई भी देखना जरूरी नहीं समझता। लोगो की माने तो अभी कुछ माह पूर्व इन शौचालयों पर ही एक होटल के मालिक का कब्जा था, होटल मालिक के द्वारा शौचालय के इस्तेमाल के एवज में यात्रियों से सुविधा शुल्क की भी वसूल की जाती थी। खैर जानकारी होने पर जिम्मेदारों ने इस बाबत कदम उठाया और शौचालय को होटल के इस्तेमाल से रोक दिया गया, बस महज इतनी ही औपचारिकता मात्र निभाकर नवीन गल्ला मंडी परिसर के मंडी सचिव व जिम्मेदार कर्मचारियों ने अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर दी। जबकि रोजाना लाखों रुपए खर्च कर भारत को स्वच्छ बनाने के अभियान के प्रति जागरुक करने के लिए जन मानस को जागरुक किया जा रहा है लेकिन मंडी परिसर के जिम्मेदार शायद स्वच्छता के इस अभियान में कोई सरोकार रखना उचित नहीं समझते। जिसके चलते यह शौचालय अवरुद्ध हो चुके हैं।
अब देखना यह है कि क्या जिम्मेदारों के द्वारा इस ओर कोई कदम उठाया जाएगा या फिर खुले में शौच मुक्त के अभियान को मंडी के जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी यूं ही ठेंगा दिखाते रहेंगे, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…