फारुख हुसैन
पलिया कलां खीरी। विगत दिनों पलिया क्षेत्र के व्यापारियों के साथ घटित लूट की घटनाओं का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पलिया व्यापार मंडल सम्मानित करेगी ।आपको बता दे बीते दिनों लगातार लूट की घटनाओं को देखते हुए व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के द्वारा पुलिस अधिक्षक को एक ज्ञापन देकर जल्द ही लूट का खुलाशा करने की मांग की थी जिसके चलते पुलिस अधिक्षक के दिशा निर्देश पर जल्द ही लूट का खुलाशा करते हुए पुलिस टीम ने कई लुटेरों को गिरफ्तार कर व्यापारियों से हुई लूट का खुलासा किया था जिसके चलते पलिया व्यापार मंडल ने कोतवाली पलिया, कोतवाली सम्पूर्णानगर तथा क्राइम ब्रान्च लखीमपुर खीरी की स्वाट टीम व उसमें शामिल सभी सदस्यां व उनके नेतृत्वकर्ता उच्चाधिकारियों का पलिया नगर व्यापार मण्डल (पंजीकृत) -पलिया कलां खीरी के तत्वाधान में आयोजित दिनांक 18-09-2018 दिन मंगलवार समय दोपहर 2ः00 बजे गोल्डन पैलेस श्रीरामलीला मैदान पलिया कलां में पलिया नगर व्यापार मण्डल पलिया कलां के तत्वाधान में एक सम्मान समारोह का आयोजन कर उक्त सम्मान समारोह में शैलेन्द्र कुमार सिंह-जिलाधिकारी-खीरी, रामलाल वर्मा पुलिस अधीक्षक-खीरी, अरूण कुमार सिंह-अपर जिलाधिकारी-खीरी, घनश्याम चौरसिया-अपर पुलिस अधीक्षक-खीरी, सुनन्दू सुधाकरन-एस0डी0एम0 पलिया, अनिल कुमार यादव-तहसीलदार-पलिया,प्रदीप यादव- क्षेत्राधिकारी पलिया, दीपक शुक्ला-प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पलिया, आदर्श कुमार सिंह-प्रभारी निरीक्षक-सम्पूर्णानगर, शिव कुमार-प्रभारी स्वाट टीम-क्राइम ब्रान्च लखीमपुर सहित अन्य अधिकारीगण शिरकत करेगें।
जिन्हे सम्मान समारोह में सभी व्यापारियों की तरफ से पलिया नगर व्यापार मण्डल पलिया, व्यापारियों के साथ घटित लूट की घटनाओं का खुलासा करने वाली टीमों को सम्मानित करेगी। पलिया नगर व्यापार मण्डल अध्यक्ष संतोष शाह मुन्ना, महामंत्री अमित महाजन, कोषाध्यक्ष श्याम आनन्द सहित सभी पदाधिकारी गड़ उपस्थित रहेगे ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…