फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी जिले के निघासन थाना क्षेत्र के लाल भौजी गांव में दो गुटों में एक पेड़ को लेकर हो रही आपस में मारपीट में एक महिला के पास तमंचा देखे जाने पर दूसरे गुट की महिला ने उसे तमंचा और तीन कारतूस छीनकर मौके पर पहुंची डायल हंड्रेड की पुलिस को सौप साहसी काम कर दिखाया ।
निघासन थाना क्षेत्र के लाल भौजी गांव में रामनरेश और उमेश के परिवारों में एक पेड़ को लेकर विवाद चल रहा था जिसमें दोनों गुटों के दर्जनों लोग मौके पर लड़ाई पर आमादा हो गए थे तो इसी दौरान उमेश की पत्नी ने रामनरेश के गुट की एक महिला के हाथ में तमंचा और तीन कारतूस देख लिया फिर क्या था उमेश गुट की तरफ से महिला राजरानी ने उससे गिराकर उसके हाथ से तमंचा और तीन कारतूस छीन लिया । लोगों ने इसकी जानकारी जब डायल हंड्रेड की पुलिस को दी मौके पर पहुंची डायल हंड्रेड की पुलिस को राजरानी ने दूसरे गुट से छीना गया तमंचा और तीन कारतूस को सौंप दिया । मौके पर खड़े किसी शख्स ने पुलिस और राजरानी की बातचीत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…