सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड़ अथारिटी आफ इंडिया कंपनी के अधिकारियों द्वारा बलराम नगर कोलोनी में पीएनजी कनेक्शन के पंजीकरण के लिये दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया था। रविवार शाम समाप्त हुए उक्त शिविर का क्षेत्र के सैकड़ों उपभोक्ताओं ने लाभ उठाया जहां। अधिकारियों ने सभी को पीएनजी गैस के महत्व के बारे में जानकारी भी दी।
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड़ अथारिटी आफ इंडिया कंपनी के र्माकेटिंग मैनेजर रूपक सिंह ने बताया कि लोनी की बलराम नगर कालोनी व लालबाग कालोनी में पीएनजी गैस के कनेक्शन लगवाने के लिये उपभोक्ताओं का पंजीकरण किया जा रहा है। इसी के चलते कालोनी में शिविर का आयोजन कर उपभोक्ताओं को पीएनजी गैस की जानकारी एंव महत्व बताये जा रहे है।
उन्होने बताया कि पीएनजी गैस घरेलू गैस के मंकाबले में 50 प्रतिशत तक सस्ती है और इसका उपयोग किये जाने पर ही बिल आता है। पीएनजी गैस को पाईप द्वारा सीधे रसोई में पहुंचाकर चुल्हे से जोड़ा जाता है।
मैनेजर रूपक सिंह ने बताया कि दो दिवसीय शिविर के दौरान बलराम नगर कालोनी में करीब 125 उपभोकताओं ने पंजीकरण कराया है। जबकि लाल बाग कालोनी में करीब 378 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया है। करीब तीन माह में सभी उपभोक्ताओं के घरों की रसोई तक गैस पहुंचा दी जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…