सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 28, डी एल एफ व एस एल एफ के नागरिकों ने कॉलोनी के एमएम रोड पर गंदा पानी भरा रहने के विरोध में नगर पालिका के खिलाफ जमकर धरना-प्रदर्शन किया।
मामले में नगर पालिका विभाग के अधिकारियों को कई बार लिखित व मौखिक शिकायत की जा चुकी है मगर आजतक उनके कानों पर जूं तक नहीं रेंगी है। जबकि ऐसा ही कुछ हाल जनप्रतिनिधि का है। जो विकास कराने के नाम पर बडे- बड़े दावे तो करते हैं। मगर उन्हें लोगों का दुख दर्द नजर नहीं आता है। घंटो तक हंगामा काटने वाले प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यदि इसबार भी नगर पालिका विभाग के अधिकारी नहीं चेते तो अगली बार वह कोई दूसरा कदम उठाने के लिए मजबूर होंगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी उनकी अपनी स्वयं की होगी।
प्रदर्शन के दौरान दिनेश पाठक, कुन्दन सिंह, चन्द्रमणी, बिजेन्दर ओनियाल, रमेश ओनियाल, गोविन्द सिंह, सतीश कुमार मिश्रा, महेन्दर कुमार, ओम शर्मा, मोहम्मद नईम, दिनेश चन्दरा, अजय कुमार, कमलेश पुरी, सतीश गोंसाई, केआर उपाध्याय, चन्दन रावत, मनोज कामती व अनिल भन्डारी आदि समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…