अंजनी राय.
लखनऊ. एपल के एरिया सेल्स मैनेजर की लखनऊ पुलिस द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में सीएम योगी ने डीजीपी ओपी सिंह को कड़ी फटकार लगाई है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने ये भी सफाई दी है कि ये एनकाउंटर नहीं हैं। जरूरत पड़ेगी तो मामले की सीबीआई जांच कराएंगे।
उधर, एडीजी कानून व्यवस्था आनंद कुमार ने बताया कि डीजीपी यूपी ने मामले की जांच के लिए आईजी लखनऊ की अध्यक्षता में स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम (एसआईटी) गठित की है। उनकी टीम में एसपी क्राइम और एसपी ग्रामीण भी होंगे। वे मामले की जांच कर जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट जमा करेंगे।
इससे पहले एसएसपी कलानिधि नैथानी ने मामले को लेकर प्रेस कांफ्रेंस की। नैथानी ने कहा कि विवेक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें गोली लगने से मौत की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि आरोपी सिपाहियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच के लिए एसपी क्राइम के नेतृत्व में स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम का गठन किया गया है। गोमतीनगर थाने को जांच न सौंपकर मामले की विवेचना महानगर एसएचओ को सौंपी गई है। इसके अलावा जिलाधिकारी को पत्र लिखकर मामले की मजिस्ट्रेटी जांच की मांग की गई है।
एसएपसी ने मुठभेड़ की बात से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि सिपाही के मुताबिक विवेक ने उनकी बाइक पर कार चढ़ाने की कोशिश की थी। विवेक जब गाड़ी बैक करने लगे तो उन्हें लगा कि दोबारा गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है, इसलिए उन्होंने अपने बचाव में गोली चलाई जो विवेक को लग गई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…