आसिफ रिज़वी
मऊ। उ0प्र0 शासन की मंशा के अनुरूप उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड उ0प्र0 शासन लखनऊ द्वारा संचालित कार्यालय मण्डलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र धर्मागतपुर रतनपुरा, मऊ द्वारा समबद्ध जनपदों मऊ, बलिया, देवरिया, गाजीपुर एवं मिर्जापुर में वर्ष 2018-19 में 15 दिवसीय कौशल सुधार प्रशिक्षण सामान्य एवं एस0सी0एस0पी0 तथा 07 दिवसीय व्यवहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों का संचालन किया जाना है।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न उद्योगों में प्रशिक्षण हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। जिसमें इच्छुक लाभार्थियों को जैसे- सिलाई कढ़ाई, बाॅस-बेंत, मूर्तिकला, कुम्हारी कला, मोमबत्ती निर्माण, अगरबत्ती निर्माण, डिटरजेण्ट पाउडर, कम्प्यूटर मोबाईल मरम्मत इत्यादि उद्योगों में प्र्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण के उपरान्त प्रशिक्षार्थियों को रू0-500 छात्रवृत्ति तथा प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र भी दिया जायेगा। उक्त प्रशिक्षण में उद्योग समूह व महिलाओं को प्राथमिकता प्रदान की जायेगी। कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु अपने जनपद के जिला ग्रामोद्योग अधिकारी से सम्पर्क कर प्रशिक्षण हेतु आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। उक्त आशय की जानकारी प्राचार्य मण्डलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र धर्मागतपुर रतनपुरा मऊ द्वारा दी गयी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…