अंजनी राय
अब तक जमीनी घुसपैठ करने वाले पाकिस्तान ने हवाई सीमा का भी उल्लंघन करना शुरू कर दिया है। जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में एक पाकिस्तानी हेलिकॉप्टर बिना इजाजत घुस गया। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब 12.15 बजे यह हेलिकॉप्टर पुंछ में घुसा।
जैसे ही भारतीय सुरक्षाबलों ने इस हेलीकॉप्टर को देखा, उनकी तरफ से फायरिंग कर जवाब दिया। बताया जा रहा है कि भारतीय सीमा में कुछ देर नजर आने के बाद जब भारतीय जवानों की तरफ से एक्शन लिया गया तो यह हेलीकॉप्टर वापस लौट गया। रक्षा मंत्रालय के पीआरओ ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान ने भारतीय हवाई सीमा का उल्लंघन किया है। जिसके तहत एक पाकिस्तानी हेलीकॉप्टर भारतीय सीमा के अंदर देखा गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…