फारुख हुसैन
पलिया कलां (लखीमपुर): नगर की बैंक शाखाओं के कर्मचारियों के खराब रवैये से खाता धारकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मनमानी का आलम ये है कि लेन-देन तक में तानाशाही दिखाई जाती है। कुछ दिनों पहले ही एसबीआई की चंदनचौकी ब्रांच में कैशियर द्वारा एक प्रधान से अभद्रता का मामला सामने आया था अब नगर की संपूर्णानगर रोड स्थित कारपोरेशन बैंक की शाखा सवालों के घेरे में है।
नगर के मुहल्ला पठान निवासी जुबेर आलम द्वारा अपने खाते पर चेक बुक इश्यु करवाने के लिए आवेदन किया गया था, करीब एक माह का समय गुजरने के बावजूद अब तक चेकबुक जारी नहीं की गई है। जबकि नियम है कि एक सप्ताह के भीतर चेक बुक संबंधित को डाक के माध्यम से भेज दी जाए। इस संबंध में जब खाता धारक बैंक पहुंचा तो कर्मचारी ने कहा कि आपकी चेकबुक आ गई है लेकिन पासबुक लेकर आईये तभी मिलेगी। साढ़े तीन बजे दोबारा जाने पर गेट बंद मिला और कर्मचारी अंदर बैठे नजर आए। कर्मचारी ने बताया कि यह बैंक केवल साढ़े तीन बजे तक ही खुलती है। पासबुक दिखाने के बावजूद बोला गया कि सर्वर डाउन है अभी चेक बुक जारी नहीं हो सकती। इस तरह की समस्या इस बैंक शाखा में लगातार सामने आ रही है। इतना ही नहीं अक्सर बैंक का एटीएम भी बंद मिलता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…