फारुख हुसैन
पलिया कलां: वाट्सएप समेत सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर आपत्तिजनक मैसेज वायरल होने को लेकर इनकी आलोचना की जाती है। लेकिन अक्सर इन्हीं माध्यमों से लापता हुए लोग अपनों से मिल जाते हैं। ताजा मामले में फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के पूजा नामक गांव से लापता हुआ एक युवक वाट्सएप के जरिए ही अपने परिवारजनों से मिल सका। राजीव शुक्ल का पुत्र राहुल शुक्ला 28 अगस्त को अपने बहनोई लवकुश मिश्रा के यहां सिंगाही आया था। 29 अगस्त को यहां से वापस लौट कर घर वालों बिना बताए कहीं और चला गया था।
लापता पूजागांव निवासी राहुल के बारे में वाट्सएप पर सूचना जारी की गई। यह युवक भानपुर एनपीआरसी अगम त्रिपाठी को दिख गया। उन्होंने तुरंत वाट्सएप मैसेज का संज्ञान लिया और युवक से पूछताछ की। जिसके बाद संबंधित युवक को उसके परिवारीजनों के सुपुर्द किया जा सका।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…