फारुख हुसैन–
पलिया कलां (लखीमपुर): लम्बे समय से विवाद और समस्या का कारण बने सार्वजनिक शौचालय का रूका निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा। सब कुछ ठीक रहा तो एक माह के भीतर शौचालय बनकर तैयार भी हो जाएगा। दरअसल 2017 में नगर के मेला मैदान गेट के सामने मुख्य बाजार जाने वाले रास्ते के निकट शौचालय निर्माण की प्रक्रिया नगर पालिका द्वारा शुरू की गई थी। लेकिन एकाएक निर्माण बंद करवा दिया गया।
वजह थी कि यह जगह लोक निर्माण विभाग के अधीन आती है और बिना अनापत्ति लिए ही निर्माण शुरू करवा दिया गया था। बाद में इस पर खूब राजनीति भी हुई। वहीं अलग-अलग संगठन, संस्थान शौचालय निर्माण की मांग लगातार उठा रहे थे। युवा व्यापारी नेता रवि गुप्ता 11 जून को दर्जनों व्यापारियों के साथ इस संबंध में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा था। इस बीच अब शौचालय का रूका निर्माण शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। इओ आरके भार्गव ने बताया कि 19 मई 2017 का मेला मैदान गेट के सामने शौचालय निर्माण पर रोक लगा दी गई थी क्योंकि तक लोक निर्माण विभाग द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं दिया गया था। अब संबंधित विभाग द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर दिया गया है। ऐसे मेंं कार्यादेश बहाल कर दिया गया। उन्होंने संबंधित ठेकेदार को काम शुरू कर एक माह के भीतर शौचालय बनाने का निर्देश जारी किया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…