फारुख हुसैन
पलियाकलां-खीरी। जन शिक्षा समिति लखिनमपुर खीरी द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ समिति के जिलाध्यक्ष कनकपाल सिंह राना द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि पलाश चौधरी सहायक सेनानायक एसएसबी त्रितीय वाहिनी ने बच्चों को राष्ट्रहित से जुड़ें मुद्दों पर प्रेरित करते हुये शारीरिक गठन व कौशल वर्धक खेलो की प्रेरणा दी गयी। विद्या भारती के संभाग निरीक्षक कैलाश ने बताया कि।अखिलभारतीय शिक्षा संस्थान विद्याभारती ने आदर्श शिक्षण व्यवस्था का निर्धारण करते हुये शारीरिक, योग, संगीत, संस्कृत, नैतिक व आध्यात्मिक शिक्षा के माध्यम से व्यक्तित्व निर्माण के संकल्प को पूर्णतः प्रदान कर रही है। जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता से विजयी प्रतिभागी, प्रान्त, क्षेत्र, राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता तक प्रतिभाग करेंगे।
विद्या भारती के जिला मंत्री वेदप्रकाश मौर्य ने कार्यक्रम में आये अतिथिगणों, अभिवावकों एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों को गुणवत्तापूर्ण, उन्मुक्त, स्वछन्द वातावरण में खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु प्रेरणा दी गयी। कार्यक्रम का संचालन सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य शाँति द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम के दौरान खण्ड कार्यवाह विकास, संगम लाल, जय सिंह, रामबहादुर, राकेश सहित सत्रह विद्यालयों के प्रधानाचार्य, आचार्य एवं आचार्या बहनें उपस्थित रहीं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…