अनिल कुमार
पटना राजधानी पटना में दिनदहाड़े अतिव्यस्त इलाके में कोतवाली थाना से महज दस कदम की दूरी पर बाइक सवार अपराधियों ने एक सफारी गाड़ी पर बैठने जा रहे एक युवक पर पांच गोलियां दाग कर बाइक की स्पीड बढ़ा कर फरार हो गए। कोतवाली थाना से दस कदम की दूरी पर गोलियां चलने के आवाज सुनते ही अगल बगल के लोग भौंचक रह गए पर नजदीक थाना क्षेत्र के पुलिस घटनास्थल पर करीब बीस मिनट के बाद मौके पर पहुंची और घायल युवक को पीएमसीएच, पटना ले गयी, जहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
पटना पुलिस ने जब मृत युवक की छानबीन शुरू किया तो उसके मोबाइल फोन से पता चला कि मृतक मो.तबरेज उर्फ तब्बू है और एक जमाने में राजद के पूर्व सांसद तथा अभी तिहाड़ जेल में बंद मो.शहाबुद्दीन के लिए शूटर काम करता था। इधर कुछ सालों से तबरेज उर्फ तब्बू अपना क़िस्मत राजनीति में आजमा रहा था, तथा हम पार्टी के टिकट पर चुनाव भी लड़ने वाला था । मृतक पर कई हत्या जैसे संगीन अपराध के मामले दर्ज थे। पटना पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…