फारुख हुसैन
सिंगाही-खीरी। कस्बे में किडनी खराब होने के चलते एक साल से बीमार चल रहे एक व्यक्ति के लिए शोसल मीडिया वरदान साबित हो रहा है। गरीबी के चलते इलाज कराने में असमर्थ परिवार की बेबसी शोसल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद हमने इस खबर का संज्ञान लेकर इसको प्रमुखता से उठाया. हमारी खबर का असर ऐसा हुआ कि या कहे इश्वर का करम ऐसा हुआ की मदद की एक बङी मदद की शासन प्रशासन व समाज के लोग हाथ बढाकर मदद के लिए आगे आये हैं ।
इससे पूरा परिवार हताश हो चुका था इस बीच कस्बे के करीब आधा दर्जन युवाओं ने मिस्टर की मदद करने का बीङा उठाया और उसकी बीमारी खबर सोशल मीडिया पर वायरल कर मदद् मांगी। इसके बाद यह वायरल पोस्ट हमारे नजरो से गुज़री जिसको संज्ञान लेकर हमने परिजनों से भेट कर इस खबर को प्रमुखता से उठाया और शासन प्रशासन के अलावा आम नागरिको से इस बेबस और मजबूर परिवार को मदद हेतु गुहार लगाई. हमारी खबर का असर भी हुआ और इश्वर ने इस पुनीत काम के लिये हमको माध्यम बना कर हमारे ऊपर महती कृपा किया. यह असर कहे या मानवता की जिन्दा मिसाल जो मदद के लिए तमाम लोग आगे आए साथ ही यह खबर जब फैली तो जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह ने सरकार की ओर हर संभव मदद का भरोसा दिलाकर नूर मोहम्मद को जिला मुख्यालय बुलाया।
इस पर सोमवार को नूर मोहम्मद जिला मुख्यालय पहुंचे जहां पर जिलाधिकारी की ओर से आयुष्मान योजना के तहत इलाज कराने का भरोसा दिलाया गया वही। खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी ने भी प्रधानमंत्री राहत कोष से सहायता दिलाने के लिए पत्र लिख दिया है। इसके साथ करीब करीब तीस हजार रूपये की नगद आर्थिक सहायता भी मिल चुकी है। इससे मिस्टर के समुचित इलाज की उम्मीद जाग उठी है। वहीं इसकी मुहिम चलाने वालों की कस्बे में प्रशंसा की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…