Categories: Crime

उत्तर प्रदेश पुलिस के एक और सिपाही ने किया ख़ुदकुशी

फारुख हुसैन

लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी पुलिस विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक सिपाही ने रहस्यमय हालात में फांसी लगाकर आत्महत्या करली। सिपाही सदर कोतवाली इलाके के सिकटीहा मोहल्ले में किराए के मकान में अपनी पत्नी के साथ रहता था। बताया जा रहा है 2016 बैच का सिपाही रवि तोमर मूल रूप से बागपत जिले का निवासी था। फेसबुक से सुरु हुआ रवि से पूजा का प्यार दोनो ने करीब 7 माह पहले राजस्थान निवासी पूजा चौधरी नामक युवती से प्रेम विवाह किया था।

कहा यह भी जा रहा है कि पति पत्नी के बीच घटना से पूर्व किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।मौके पर पहुचे पुलिस अधीक्षक रामलाल वर्मा,अपर पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया ने शव को पंखे से उतरवाया तबतक रवि नामक सिपाही की जान जा चुकी थी।शव को अपने कब्जे में लेकर पुलिस अधीक्षक ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।और बागपत में रह रहे रवि के घर वालो को दी गई घटना की सूचना।अभी सिपाही की मौत की वजह पूरी तरह स्पस्ट नही हो सकी।मौके पर पहुचे पुलिस अधीक्षक रामलाल वर्मा घटना को दुःखद बताया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts