Categories: SpecialUP

ई कोतवाल साहब तो बात करते करते ही थप्पड़ जड़ देते देखे थप्पड़ बाज़ कोतवाल की करतूत

अनंत कुशवाहा

अम्बेडकर नगर मित्र पुलिस की दबंगई आई सामने,ये कारनामा किसी सिपाही का नही बल्कि अकबरपुर कोतवाल का है ,जिला अस्पताल में भर्ती महिला मरीज के तीमारदार को बात चीत के दौरान ही इमरजेंसी वार्ड में तमाचा जड़ बाहर भगा दिया ,

    श्यामदुलारी पत्नी स्व राम चन्द्र दूबे की तबियत खराब होने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था जहाँ से डाक्टरो ने उसे रिफर कर दिया बताया जा रहा है कि इसी दौरान महिला के मायके से उसके भाई आ गए और महिला को अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगे, महिला के नाम जमीन है जिसको एक पक्ष ने अपने नाम वसीयत करा लिया इसी लिए ही दोनों गुट महिला को अपने साथ ले जाने का प्रयास कर रहे थे इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुँचे अकबरपुर कोतवाल एन एन शर्मा दोनों ही पक्षो से इमरजेंसी में बात चीत कर रहे थे । उसी समय महिला के पौत्र पर थपड़ जड़ दिया ,खाकी के इस कारनामे से सरकार की मंशा तार तार हो रही है ,हैरत की बात है कि इस बारे में पुलिस विभाग के अधिकारी अब बात करने को तैयार नही हैं।

aftab farooqui

Recent Posts