सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी में रविवार को 1 बजे बलराम नगर स्थित मोहित त्यागी के निवास पर त्यागी महासभा की तरफ से लोनी बॉर्डर थाना एसएसओ श्री रोजन्त त्यागी जी का विदाई समारोह का धर्मेंद्र त्यागी भाजपा नेता के नेतृत्व में आयोजन किया गया। जिसमें समाज के सभी लोगों ने फूल माला पहनाकर पगड़ी बांधकर शॉल करते हुए तुलसी का पौधा देकर उन्हें सम्मान सहित विदा किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय लोगो ने कहा कि 10 महीने का उनका कार्यकाल बहुत सम्मानीय और सराहनीय रहा। इंस्पेक्टर रोजन्त त्यागी जी एक शांत स्वभाव व कुशल व्यवहार के धनी अधिकारी है। जिन पर कभी कोई आरोप नही लगा और अपनी ड्यूटी को बहुत ही शालीनता व ईमानदारी से करते हुए जनता के साथ निष्पक्ष न्याय करते है। बता दे कि 2 दिन पहले उन्हें लोनी बॉर्डर थाने से कवि नगर थाना प्रभारी बनाया गया है। इसीलिये रविवार को उनका त्यागी समाज ने क्षेत्रीय लोगो के साथ मिलकर ससम्मान विदाई दी। इस मौके पर लोगो ने कहा कि रोजन्त त्यागी जी अपने व्यवहार से जाने जाने वाले व सादगी से जीवन जीने वाले व्यक्ति है। सभी समाज को साथ लेकर चलने वाले जिन्होंने 10 महीने अपने लोनी बॉर्डर को दिए और उससे पहले ट्रोनिका सिटी थाने में करीब 1 साल से भी ज्यादा सेवा दे चुके है। जो उनके लिए यादगार पल रहेंगे और हमारे दिलों में रोजन त्यागी का सम्मान हमेशा रहेगा। इस सम्मान समारोह में मुख्य रूप से पत्रकार विश्वनाथ त्यागी , सुबोध त्यागी , मोहित त्यागी , संदीप ,अंकित , मुनेश त्यागी , ओम पाल त्यागी ,सुनील त्यागी , कुलदीप , अनामिका पब्लिक स्कूल प्रबंधक नरेंद्र त्यागी , भाजपा नेता विजेंद्र , अमित त्यागी , नितिन आदि सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे पुष्प वर्षा कर विदाई दी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…