उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। एसपी श्रीपर्णा गांगुली द्वारा चलाये जा रहे अपराध उन्मूलन अभियान के तहत उभांव पुलिस ने स्थानीय नगर के चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त के ज्येष्ठ भ्राता अरुण कुमार गुप्त उर्फ पप्पू से विगत् 12 अगस्त की सरेशाम तमन्चे से फायर कर 3.20 लाख रुपये लूट की घटना में शामिल दो शातिर लूटेरों को पकड़ने में सफलता हासिल किया है। लूटेरों के पास से 15200/ रुपये नगद, एक अदद तमन्चा 315 बोर, 2 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व लूट की घटना में शामिल बाईक को भी बरामद करने में सफलता पाया है। यह गिरफ्तारी मुखबीर की सूचना पर नगर के मधुबन रेलवे ढाला के पास रविवार की बीती राज करीब 12 बजे पुलिस ने किया है। दो लुटेरे अभी गिरफ्तार करने शेष रह गए हैं।
गिरफ्तार बदमाश नन्हे दूबे उर्फ प्रेमशंकर दूबे पुत्र स्व. सत्येदेव दूबे सा. किशुनी पुर थाना दुबहड़ व अविनाश पाण्डेय पुत्र दिनेश पाण्डेय सा. तिखमपुर थाना कोतवाली सदर बलिया के निवासी है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उभांव थाने के निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, पुलिस चौकी प्रभारी सीयर योगेन्द्र प्रसाद सिंह, व आक्षियों में नीलमणि सिंह, अभिषेक सिंह, दीनानाथ सिंह, दुर्गेश पाल व दिनेश यादव शामिल रहे।
ज्ञातब्य है कि पुलिस भादसं. की धारा 394/307/504 के तहत 3 अज्ञात लूटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज का विवेचना कर रही थी। स्थानीय नगर के चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त के ज्येष्ठ भ्राता अरुण कुमार गुप्त उर्फ पप्पू से विगत् 12 अगस्त की सरेशाम तमन्चे से फायर कर 3.20 लाख रुपये लूट कर फरार हो गये थे। पुलिस विवेचना में एक अन्य लुटेरा का नाम भी प्रकाश में आ गया है। जिसकी तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…